फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 senior women's kabaddi players selected for the divisional trials.

Bhadohi News: मंडलीय ट्रायल के लिए सीनियर महिला कबड्डी की 10 खिलाड़ी चयनित

Tue, 28 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
10 senior women's kabaddi players selected for the divisional trials.
जिला स्तरीय सीनीयर महिला कबड्डी में चयनित खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
जिला स्टेडियम में सोमवार को सीनियर महिला कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया, जबकि दो खिलाड़ियों को सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिस्कुरी पहाड़ी मीरजापुर में होने वाले मंडलीय स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अदिति सिंह, श्वेता पांडेय, रितिका उपाध्याय, प्रीति पटेल, प्रियंका सरोज, अंजली वर्मा, वंशिका पांडेय, चंचल पटेल, आंचल प्रजापति और सुजीता गुप्ता शामिल हैं। वहीं, गरिमा पटेल और अनन्या तिवारी को सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। टीम प्रबंधक की जिम्मेदारी विकास सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सीनियर महिला जिम्नास्टिक का ट्रायल भी प्रस्तावित था, लेकिन इसमें कोई प्रतिभागी शामिल नहीं हुआ। इससे पहले रविवार को हुए जूनियर बालिका बॉक्सिंग ट्रायल में भी खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने से चयन प्रक्रिया नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed