{"_id":"6a67bf3405ea13dc1808d2b2","slug":"the-monsoon-is-disappointing-clouds-are-retreating-without-shedding-rain-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-146419-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मानसून कर रहा मायूस, बिना बरसे ही लौट रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मानसून कर रहा मायूस, बिना बरसे ही लौट रहे बादल
विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मानसून एक बार फिर लोगों को मायूस कर गया। सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही। इसके बाद आसमान में घने बादल छाए, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी हुई और बादल बिना बरसे आगे बढ़ गए। बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई और लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे। पिछले तीन दिनों से जिले में मौसम लगातार आंख-मिचौली खेल रहा है। शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से धूप और बादलों का सिलसिला जारी है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। भदोही और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि ज्ञानपुर, औराई, गोपीगंज, सुरियावां, अभोली, ऊंज, सीतामढ़ी, बाबूसराय और महराजगंज समेत अधिकांश क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी ही हुई।
बारिश न होने से उमस लगातार बढ़ती रही। दिनभर धूप और बादलों के बीच मौसम असहज बना रहा। इस दौरान हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, लेकिन इससे भी गर्मी से राहत नहीं मिली। कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां के प्रभारी डॉ. अजित चतुर्वेदी ने बताया कि हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण जिले में फिलहाल अच्छी बारिश की स्थिति नहीं बन पा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ रहीं मौसमी बीमारियां
जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बीच-बीच में धूप, उमस और हल्की बारिश के कारण बच्चों और बुजुर्गों में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को बाहर का भोजन खाने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।