फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers, angered by power outages, halted the power supply to six feeders.

Bhadohi News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने छह फीडरों की आपूर्ति रोकी

Tue, 28 Jul 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by power outages, halted the power supply to six feeders.
गोपीगंज उपकेंद्र पर रात में विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
उमस और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को गिराई विद्युत उपकेंद्र पर दो बार प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। सुबह त्रिभुवनपुर फीडर और रात में कोइरौना फीडर से जुड़े ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात 11 बजे आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इस दौरान करीब 150 गांवों की बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

गोपीगंज विद्युत उपकेंद्र से छह फीडरों के माध्यम से 250 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लगातार अघोषित कटौती और खराब आपूर्ति व्यवस्था से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह त्रिभुवनपुर फीडर से जुड़े ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई, लेकिन रात करीब नौ बजे कोइरौना फीडर से जुड़े तिलंगा, आनापुर समेत कई गांवों के ग्रामीण भी उपकेंद्र पहुंच गए। उन्होंने रात 11 बजे तक छहों फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात के प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कर्मचारियों व ग्रामीणों के बीच कहासुनी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता कराई। इसके बाद सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed