फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Workshop held on the success of the 'Samrasta Sankalp Abhiyan' (Social Harmony Pledge Campaign)

Bhadohi News: समरसता संकल्प अभियान की सफलता को लेकर हुई कार्यशाला

Tue, 28 Jul 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Workshop held on the success of the 'Samrasta Sankalp Abhiyan' (Social Harmony Pledge Campaign)
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, जोरई में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से संत रविदास के समानता, समरसता और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में अभियान की सफलता के लिए संगठनात्मक रणनीति और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की, जबकि संचालन अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, फूलचंद पंकज, राजेंद्र दुबे, राजेश पटेल, मनीष पांडेय, विमल मिश्रा, मनीषा अंबष्ट, सतीश चंद्र पांडेय, नागेंद्र नाथ मिश्रा ''नवीन'', वेद मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed