सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A five-year record was broken; the first 15 days of January were warm, but on the 16th day, a cold spell was felt.

Bhadohi News: पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, जनवरी 15 दिन गर्म, 16 वें दिन ठंड का एहसास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A five-year record was broken; the first 15 days of January were warm, but on the 16th day, a cold spell was felt.
सुबह के समय कोहरा में लाईट जलाकर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
- 20 दिन बाद सुबह शनिवार को कोहरे की चादर, थम गई वाहनों की रफ्तार
Trending Videos

- पश्चिम विक्षोभ के कारण जिले में सप्ताह भर से बदला है मौसम का मिजाज
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से इस बार जनवरी में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा है। जनवरी में 16 दिन कड़ाके भरी ठंड होने से लोग ठिठुरते रहे। 15 दिन अच्छी धूप खिली, इससे अधिकतम तापमान औसतन से पांच डिग्री अधिक रहा। इससे मौसम गर्म रहा। वर्ष 2021 के बाद इस तरह का मौसम देखा गया है। जब एक महीने में गर्मी और ठंड की स्थिति बराबर रही हो।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ले बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे, ठंडी हवाएं चलीं। शनिवार सुबह लोगों की नींद खुली, तो घने कोहरे का चादर देखकर सहम गए। इससे पहले कोहरा 10 जनवरी को पड़ा था। 20 दिन बाद कोहरा दिखा। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह के वक्त दृश्यता 20 मीटर रही, लेकिन जैसे जैसे दिन का तापमान चढ़ता गया। कोहरा छंट गया। दोपहर 12 बजे तक आसमान में बादलों का जमघट रहा। इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। कड़ाके भरी ठंड से राहत मिली। जनवरी के जाते ही ठंड ने अहसास दिला दिया। 14 जनवरी के बाद निरंतर धूप निकल रही है, इधर सप्ताह भर से मौसम बदला है। लेकिन बृहस्पतिवार के बाद आसमान में बादलों का जमघट होने से सर्द भरी हवाएं चलने लगीं। इसके कारण ठंड का अहसास हुआ। रात के तापमान में एक डिग्री की कमी आई है, तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
औसत से दो डिग्री अधिकतम, दो डिग्री न्यूनतम पारा
मौसम विभाग के मिली जानकारी के अनुसार जनवरी का औसत तापमान अधिकतम 22.3 और न्यूनतम 9.9 डिग्री है। 14 जनवरी के बाद अधिकतम पारा अमूमन 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। इसी बीच चटख धूप होने से कारण लोग ज्यादा देर तक बैठ नहीं सके। इसके चलते अन्य सालों की अपेक्षा बाकी महीनों में 22 से 25 दिनों रात ठंड और दिन गर्म रहे।

इनसेट:
माह के शुरुआती सप्ताह का पारा:
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
01 जनवरी - 20.1 - 8.2
02 जनवरी - 22.8 - 9
03 जनवरी - 19.4 - 10.1
04 जनवरी - 17 - 6.6
05 जनवरी - 19.2 - 6.4
06 जनवरी - 18.3 - 6.3
07 जनवरी - 19.5 - 6.5
-------------
इनसेट:
माह का आखिरी सप्ताह का तापमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
31 जनवरी - 18.2 - 9.1
30 जनवरी - 16.1 - 10.2

29 जनवरी - 23.1 - 13
28 जनवरी - 25.1 - 11.1

27 जनवरी - 24.9 - 10.8
26 जनवरी - 24 - 11

25 जनवरी - 24 - 10
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed