सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The district magistrate tasted the lentils in the jail kitchen to check their quality.

Bhadohi News: जेल की रसोईं में जिलाधिकारी ने दाल चखकर जांची गुणवत्ता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The district magistrate tasted the lentils in the jail kitchen to check their quality.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों को सरकार से मिलने वाल सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल के अलग-अलग बैरकों का अवलोकन किया। जिला कारागार की रसोईं में जाकर अरहर की दाल को चखकर पौष्टिकता और दाल की गुणवत्ता की परख की।
निरीक्षण में डीएम और एसपी ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला, पुरुष और किशोर बैरक का जायजा लिया। जेल कैंपस में ही संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। रसोई घर में बनी अरहर की दाल और गोभी, मटर, टमाटर की सब्जी और सरसों तेल की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। बुनकर बंदियों की ओर से निर्मित कालीनों की एक से एक वैरायटी और मॉडल को देखकर सराहना की। पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण के साथ ही मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed