सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Under the 'Save MNREGA' campaign, the Congress party held a protest in Deegh, Gyanpur block.

Bhadohi News: मनरेगा बचाओ के तहत डीघ, ज्ञानपुर ब्लॉक में कांग्रेस का धरना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Under the 'Save MNREGA' campaign, the Congress party held a protest in Deegh, Gyanpur block.
ज्ञानपुर गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेस के पदा​धिकारी एवं कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतामढ़ी। मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को ज्ञानपुर और डीघ ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया । इसमें केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी।
ज्ञानपुर ब्लॉक में ज्ञानपुर नगर के गांधी पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा एवं ब्लॉक प्रभारी अवधेश पाठक के नेतृत्व में धरना दिया। डीघ ब्लॉक में त्रिलोकीनाथ बिंद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय पर धरना देकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना को पूर्ण रूप से बहाल करने, मजदूरों को नियमित कार्य एवं उचित मजदूरी देने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता की जीवन रेखा है। सरकार के मनरेगा को कमजोर करने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि मनरेगा कानून को पूरी मजबूती के साथ लागू किया जाए, मजदूरी में बढ़ोतरी की जाए। लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए। जिला कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। जब तक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दिलीप मिश्र, दीनानाथ दुबे, सुरेश उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, शिवपूजन मिश्रा, सुरेश चौहान, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल, चंद्रेश तिवारी, हरिश्चंद्र दुबे, संजय पांडेय, नितिन सिंह, जान मोहम्मद, संतोष पाल, रविंद्र बिंद, अरविंद बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed