सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two brothers were sentenced to 10 years and their wives to six years in prison.

Bhadohi News: दो भाइयों को 10 और पत्नियों को छह साल की सजा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were sentenced to 10 years and their wives to six years in prison.
विज्ञापन
-छह साल पहले धनऊपुर गांव में बाइक खड़ी करने के विवाद में हुई थी मारपीट, घायल की हो गई थी मौत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर, भदोही। जिला सत्र न्यायाधीश अखिलेश दुबे की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के दोषी दो दंपतियों को 10 और छह साल कारावास की सजा सुनाई। इसमें सगे भाइयों को 10-10 साल और दोनों की पत्नियों को छह-छह साल की सजा सुनाई गई। दुर्गागंज के धनऊपुर गांव में चार अक्तूबर 2019 को बाइक खड़ी करने के लिए हुए विवाद में मारपीट में घायल कमलेश कुमार यादव की मौत हो गई थी। करीब छह साल बाद कोर्ट ने उस मामले में निर्णय सुनाया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक कमलेश के बेटे आनंद कुमार यादव ने दुर्गागंज पुलिस को तहरीर दी थी कि चार अक्टूबर 2019 की शाम 7 बजे चाचा राजेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल उसके दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिए। कमलेश ने मना किया तो राजेश कुमार, राकेश कुमार, प्रमिला देवी, सुमन देवी ने गाली-गलौज करते हुए पिता कमलेश कुमार यादव, माता नगीना देवी को पीटने लगे। इसमें उसके पिता कमलेश यादव को गंभीर चोट आई। सरकारी अस्पताल ज्ञानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार, राकेश कुमार, प्रमिला देवी और सुमन देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई। पुलिस, माॅनिटरिंग सेल और डीजीसी की प्रभावी पैरवी पर जिला जज अखिलेश दुबे ने गैर इरादतन हत्या के दोषी राजेश कुमार और राकेश कुमार को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास, 11 हजार रुपये जुर्माना एवं मारपीट एवं जानलेवा हमले में दोषसिद्ध अभियुक्ता प्रमिला देवी और सुमन देवी को छह-छह वर्ष का कारावास और 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना की धनराशि अदा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed