{"_id":"697e5f634ea44a2ddf0bc080","slug":"the-blo-read-out-the-voter-list-and-form-6-was-filled-out-for-adding-names-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138410-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बीएलओ ने पढ़ी मतदाता सूची, नाम बढ़ाने के लिए भरे गए फॉर्म-6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बीएलओ ने पढ़ी मतदाता सूची, नाम बढ़ाने के लिए भरे गए फॉर्म-6
विज्ञापन
गोपीगंज के बूथ पर मतदाता सूची को देखते एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले के मतदेय स्थलों पर शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सूची को मतदाताओं के सामने बीएलओ ने पढ़कर सुनाया।
सुबह 10 बजे से ही बूथों पर पहुंचे बीएलओ अधिकारियों की देखरेख में फॉर्म-6, 7 और 8 को भरवाया। इस दौरान संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को पढ़ा। डीएम शैलेष कुमार ने कई बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था को देखा।
जहां बीएलओ का कार्य देखने के बाद पात्रों का नाम शामिल करने पर जोर दिया। शनिवार को विशेष अभियान के दौरान हर मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाया गया। जहां मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने में आवश्यक सहायता दी गई। दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फॉर्म-6, सात और आठ लोगों को दिया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), सभासदों, प्रधानों एवं स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने ज्ञानपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में बूथ संख्या- 421 की बीएलओ रंजना कुमारी, 422 के विमल कुमार मिश्रा से जानकारी ली। बूथ पर आए हुए मतदाताओं से भी संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया।
विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन रामकुमार द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भदोही अरुण गिरी, ज्ञानपुर भान सिंह, औराई श्याम मणि त्रिपाठी ने भी अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर भ्रमण कर व्यवस्था को देखा।
Trending Videos