सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drainage crisis, roads covered in mud.

Bhadohi News: जल निकासी का संकट, कीचड़ से सनी सड़क

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drainage crisis, roads covered in mud.
नई बाजार से जाहिदपुर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
-छात्र-छात्राओं से लेकर राहगीरों को आवागमन में हो रही मुश्किल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नईबाजार। नगर में जल निकासी की समस्या जटिल हो गई है। घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़कों पर कीचड़ एवं दूषित पानी फैल गया है। छात्र-छात्राओं से लेकर राहगीरों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी व्यवस्था न होने से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।
भदोही के जाहिदपुर मार्ग की हालत सबसे खराब है। उक्त मार्ग पर साल के 12 महीने जगह-जगह पानी जमा रहता है। जल निकासी के लिए नाली का निर्माण न होने से घरों और दुकानों का पानी सड़क पर बह रहा है। इस सड़क से होकर रोज़ाना स्कूली छात्राएं, पूजा-पाठ के लिए जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में सड़क किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है। फिसलन और गंदगी के कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। मोहल्ले के निवासी नरसिंह यादव और शाद सिराज अंसारी का कहना है कि मोहल्ले में विकास के नाम पर सिर्फ बयानबाजी हुई है। कागजों पर भले ही काम पूरा दिखाया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अगर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर हालात देखे, तो सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। सभासद बेबी यादव ने बताया की वार्ड-7 में जाहिदपुर मार्ग पर सीवर पाइप लाइन का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इससे जल निकासी की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed