सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Akhilesh got first place in the badminton competition

Bhadohi News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अखिलेश को मिला प्रथम स्थान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh got first place in the badminton competition
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में बैडमिंटन खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत ​कॉलेज
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को इंट्राम्यूरल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी बृजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अखिलेश यादव ने प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय और विकास शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी शक्ति, संतुलन और साहस का शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका मन मोह लिया। कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। खेल को अपने जीवन में उतार लें तभी शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत होंगे। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस और येलो हाउस दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed