सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   An Innova car collided with a motorcycle, injuring two pilgrims.

Bhadohi News: इनोवा ने बाइक में मारी टक्कर, दो दर्शनार्थी घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
An Innova car collided with a motorcycle, injuring two pilgrims.
गोपीगंज हाईवे पर सड़क दुर्घटना के बाद क्रेन से बाईक ले जाते कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोपीगंज। गोपपुर के पास रविवार की सुबह हाईवे पर इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार दो दर्शनार्थी विकास यादव और दीपक विश्वकर्मा घायल हो गए। दोनों प्रतापगढ़ के विरौतीपट्टी गांव के रहने वाले हैं। विंध्याचल से दर्शन करके लौटते समय यह दुर्घटना हुई। दोनों को सीएचसी गोपीगंज लाया गया। जहां विकास की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रतापगढ़ के विरौती पट्टी निवासी विकास यादव (30) पुत्र कालू यादव और दीपक विश्वकर्मा (35) पुत्र बृजलाल निवासी समोगरापट्टी प्रतापगढ़ बाइक से विंध्याचल दर्शन करने आए थे। रविवार की सुबह वापस लौटते समय हाईवे के दक्षिणी लेन से जा रहे थे। गोपपुर के पास वाराणसी से प्रयागराज गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed