फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress will not hold back from raising issues of public interest: Udaybhanu

जनहित के मुद्दों को उठाने में पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस : उदयभानू

Sun, 12 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Congress will not hold back from raising issues of public interest: Udaybhanu
गोपीगंज नगर में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी। स्रोत: संगठन
गोपीगंज। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब का शनिवार को नगर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अभी से चुनावी तैयारी में लगने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती युवा हैं। भाजपा ने युवाओं के साथ धोखा किया है। अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचारों को सुनकर युवा तेजी से कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाने से कभी भी पीछे नहीं हटेगी। कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर माबूद खान, राकेश मौर्य, राजन दुबे, मुशीर इकबाल, स्वालेह अंसारी, सिद्धार्थ मिश्रा, मृत्युंजय टोनी, परवेज, चंद्रेश तिवारी, संतोष बघेल, आकाश मिश्रा, आनंद मौर्य, नागेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed