ज्ञानपुर। ब्लॉक कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में शनिवार को पौधरोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 12 पौधे रोपित किए गए। प्रबंधक विमलेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरह से पर्यावरण असंतुलन बढ़ा है। ऐसे में पौधरोपण से ही आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सकता है। अगर बच्चों को बचपन से ही इसकी सीख दी जाएगी तो आने वाले समय में वे पर्यावरण को लेकर जागरूक रहेंगे। प्रधानाध्यापक सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। मौके पर अनिल दुबे, गिरी सिंह, अखिलेश, शिवम, रतन, संतोष, रवि, राकेश आदि मौजूद रहे।