सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   God cannot be attained by having greed and avarice: Mata Krishna

लोभ और लालच रखने से नहीं हो सकेगी ईश्वर की प्राप्ति : माता कृष्णा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
God cannot be attained by having greed and avarice: Mata Krishna
नई बाजार में कथा सुनाती माता कृष्णा। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। काली माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय कथा में रविवार की शाम कथा व्यास पूज्य संत माता कृष्णा ने आध्यात्मिक संदेश देते हुए जीवन के गूढ़ रहस्यों को सरल शब्दों में समझाया। कहा कि जहां लोभ, लालच, ईर्ष्या और द्वेष होता है, वहां ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं होती। उन्होंने कहा कि मनुष्य का सुख और दुख दोनों ही उसके मन पर निर्भर करते हैं। यदि मन शुद्ध और शांत है तो जीवन में सुख की अनुभूति होती है, जबकि अशांत मन दुख का कारण बनता है। कहा कि जो व्यक्ति संसार के बंधनों से मुक्त है। वही सच्चा संत है। जो स्वयं ही मोह और बंधन में जकड़ा है। वह दूसरों को मुक्ति का मार्ग नहीं दिखा सकता। जब मनुष्य अपनी इच्छाओं और कामनाओं पर नियंत्रण कर लेता है, तभी वह वास्तविक स्वतंत्रता का अनुभव कर पाता है। बताया कि जिस तरह से जैसे विवाह के समय जब किसी को हल्दी या मेहंदी लग जाती है तो उसे अकेला नहीं छोड़ा जाता, उसी प्रकार जिस व्यक्ति को भगवान की भक्ति की हल्दी और सत्संग की मेहंदी लग जाती है, उसे भगवान भी कभी अकेला नहीं छोड़ते। इस मौके पर विनय उमर वैश्य, नारायण मोदनवाल, धीरेंद्र केसरी, उमेश विश्वकर्मा, विनीत बरनवाल, पंकज जायसवाल, सुभाष मौर्य, अंजलि मौर्या, तरुण कुमार शुक्ल आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed