सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police Recruitment Exam: Control Room will remain active 24 hours

पुलिस भर्ती परीक्षा : 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Control Room will remain active 24 hours
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए बैठक हुई। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
Trending Videos

इसमें सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए सभी को निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि 14 और 15 को जिले में छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। इसमें 9600 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पारदर्शी परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, और अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिकाओं को परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम से प्राप्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम प्रशासन और पुलिस की देख-रेख में रहेगा। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। परीक्षा केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था अभी से करा ली जाए। एसपी ने बताया कि ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन कर लें, किसी भी भ्रम की स्थिति में उसे अभी से क्लियर कर लें।
उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र का मूवमेंट प्रशासन और पुलिस की निगरानी में होगा। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी शुभम अग्रवाल, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, एआरटीओ राम सिंह, डीडी कृषि अश्वनी सिंह, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed