{"_id":"694d8d8e05af60a8060cbb90","slug":"the-last-week-of-december-was-the-coldest-in-four-years-with-the-average-temperature-dropping-by-31-degrees-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-136619-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चार सालों में सबसे ठंडा रहा दिसंबर का आखिरी सप्ताह, औसत तापमान में 3.1 डिग्री की आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चार सालों में सबसे ठंडा रहा दिसंबर का आखिरी सप्ताह, औसत तापमान में 3.1 डिग्री की आई कमी
विज्ञापन
सुबह के समय छाए धुंध में जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पछुआ हवाओं के प्रभाव से बीते एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। इस कारण ठंड बढ़ गई है। बीते चार सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस साल दिसंबर का महीना सबसे अधिक ठंडा रहा है। साल 2021 में दिसंबर के आखिरी सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री था। उसके बाद साल 2022, 2023, 2024 में दिसंबर के आखिरी सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहा। इस साल एक बार फिर से तापमान 8.2 डिग्री के आसपास है। दूसरी तरफ घने कोहरे के कारण राहगीरों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण रेल मुसाफिरों को स्टेशन पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री के आसपास रहता है। इस साल न्यूनतम तापमान करीब 3.1 डिग्री कम है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार की रात में पारा एक डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री पहुंच गया। जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बृहस्पतिवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे गलन बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
घने कोहरे के कारण थमी हाईवे पर रफ्तार
सुबह-शाम कोहरे की चादर ऐसी तनी है कि दृश्यता 10 से 12 मीटर तक है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार ब्रेक लगा दी है। वाराणसी, प्रयागराज, भदाेही-वाराणसी, भदोही-औराई हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। पार्किंग और फॉग लाइट के सहारे वाहन सड़कों पर धीमी गति से चल रहे हैं।
पिछले चार सालों में दिसंबर महीने
के आखिरी सप्ताह का औसत तापमान
साल - न्यूनतम - अधिकतम
2021 - 8.5 - 25
2022 - 11 - 24
2023 - 10 - 22
2024 - 10.2 -23.7
2025 - 8.2 - 18.7
नोट: तापमान आखिरी सात दिनों का औसत डिग्री सेल्सियस में हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इससे कड़ाके भरी ठंड का अहसास होने लगा है। आगामी दिनों में कोहरे के प्रभाव बढ़ेगा। वहीं तापमान में दो डिग्री की कमी आने की उम्मीद है। - सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ केवीके भदोही
Trending Videos