सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   While returning home after meeting a friend, the car hit a tree, young man dies

Bhadohi News: दोस्त से मिलकर घर लौटते समय कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
While returning home after meeting a friend, the car hit a tree, young man dies
बासुपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार के पास खड़े लोग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
अभोली। सुरियावां के जोधापुर-मकनपुर रोड पर बासुपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम छह बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक हरिओम चौबे (28) की मौत हो गई। पेड़ से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos

औराई के मुक्तापुर गांव निवासी हरिओम चौबे (28) के भाई अनुराग चौबे ने बताया कि हरिओम मुंबई में रहता था। होली के दिन गांव आया था। हरिओम सोमवार को सुबह 10 बजे कार से मकनपुर गांव स्थित मित्र जीतेश तिवारी के घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे पुलिस ने सूचना दी कि हरिओम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक हरिओम को एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक की पत्नी ज्योति सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed