सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women's complaints should be resolved on a priority basis: Dr. Babita Chauhan

महिलाओं की शिकायतें प्राथमिकता से हों निस्तारित : डॉ. बबिता चौहान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women's complaints should be resolved on a priority basis: Dr. Babita Chauhan
जिला चिकित्सालय में महिला को प्रमाण पत्र देती महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतें प्राथमिकता से निस्तारित हों। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं से जुड़ी शिकायतें लंबित होने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। वह सोमवार को राजकीय गेस्ट हाउस में जन सुनवाई कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मामले में सरकार गंभीर है। थाने से लेकर विभागों में महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान महिला उत्पीड़न, पारिवारिक समस्या से जुड़ी 35 शिकायतें आईं, इसमें 23 का निस्तारण किया गया। इसके बाद वह जिला कारागार पहुंचकर वहां निरुद्ध महिला बंदियों से मुलाकात कीं। उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देश दिया कि महिला बंदियों को शासन से मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। इसके बाद वह महाराजा चेतसिंह राजकीय जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर पहुंची। जहां पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विभिन्न वार्डों, पैथोलॉजी लैब और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान 21 बालिकाओं के नाम केक काटते हुए कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चियों को उपहार (बेबी किट) और बधाई पत्र देकर उनका स्वागत किया। नौ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इसके बाद भदोही ब्लॉक सभागार में महिला कल्याण विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी शुभम अग्रवाल, सपना दूबे, संगीता खन्ना, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, बीएसए शिवम पांडेय, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed