सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worker burned at the residence of the village head dies during treatment

Bhadohi News: ग्राम प्रधान के आवास पर जले मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Worker burned at the residence of the village head dies during treatment
रोते विलखते जैसलाल सराेज के परिजन। संवाद
web -
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पीपर गांव में प्रधान के आवास पर सोमवार की सुबह हैंडपंप का पाइप लेने गए मजदूर जैसलाल सरोज संदिग्ध परिस्थिति में जल गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। मजदूर और प्रधान के बीच किसी बात के लिए कहासुनी हुई थी। आरोप है कि प्रधान के बेटे ने मजदूर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। मजदूर की मौत के बाद अब ग्राम प्रधान के बेटे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस ने प्रधान के बेटे कमलेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पीपर गांव निवासी जैसलाल सरोज घर के सामने लगे सरकारी हैडपंप का पाइप बदलवाने के लिए प्रधान रामनायक यादव से पाइप की मांग की थी। सोमवार की सुबह उसे प्रधान ने फोन करके घर पर पाइप देने के लिए बुलाया था।
Trending Videos

मृतक जैसलाल के बेटे संतोष ने बताया कि प्रधान और पिता के बीच हुई कहासुनी के बाद से आक्रोशित प्रधान के बेटे कमलेश ने घर में रखे पेट्रोल से पिता को जला दिया। वहां मौजूद लोगों ने कंबल ओढ़ाकर उसे बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीडि़त परिवार को डीएम-एसपी ने न्याय का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed