सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A 90-year-old woman crossing the highway was crushed by a dumper.

Bijnor News: हाईवे पार कर रही 90 वर्षीय वृद्धा को डंपर ने कुचला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A 90-year-old woman crossing the highway was crushed by a dumper.
विज्ञापन
शेरकोट। बृहस्पतिवार देर शाम सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। चुंगी नंबर-5 के निकट हाईवे पार कर रही 90 वर्षीय वृद्ध महिला नफीसा को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मौके पर भारी भीड़ एकत्र होने के कारण हाइवे काफी देर तक जाम रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
Trending Videos


बृहस्पतिवार देर शाम धामपुर की ओर से अफजलगढ़ की दिशा में जा रहे डंपर ने वृद्धा को टक्कर मारी। मृतका के पास मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया। जिसके बाद उनकी पहचान मोहल्ला खुराड़ा निवासी नफीसा पत्नी सत्तार 90 वर्ष के रूप में हुई। बताया गया कि बृहस्पतिवार के दिन मृतका की पौत्री रहमत पुत्री लियाकत की शादी थी । नौगांवा से बरात आई थी। परिवार के सभी सदस्य नगर के एक मैरिज हाल में विवाह कार्यक्रम में व्यस्त थे। जबकि नफीसा घर पर ही थीं। मृतका के पुत्र नजाकत ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनकी माता घटनास्थल तक कैसे पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर डंपर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed