{"_id":"696940033891c9adaa007e5d","slug":"a-worker-peeling-sugarcane-was-attacked-and-injured-by-a-leopard-bijnor-news-c-27-1-bij1007-170003-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना छील रहे मजदूर पर गुलदार ने हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना छील रहे मजदूर पर गुलदार ने हमला कर घायल किया
कादराबाद। बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम मुरलीवाला में गन्ने की छिलाई करने गए लड्डूवाला निवासी कृष्ण सिंह पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। उसके भाई मंजीत ने बामुश्किल उसे गुलदार से बचाया। बाद में गुलदार ने मंजीत का भी पीछा करने का प्रयास किया। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गुलदार के पंजे लगने से घायल कृष्ण सिंह का सीएचसी में उपचार कराया गया।
Trending Videos
लडडूवाला निवासी कृष्ण सिंह व मंजीत गांव मुरलीवाला में गुरमुख सिंह के खेत में गन्ने की छिलाई करने गए थे। गन्ना छिलाई करते हुए कृष्ण सिंह पर गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने हमला कर दिया। कृष्ण कुमार के कमर व कंधों पर गुलदार के नाखून लगने से वह जख्मी हो गया। शोर मचाने पर उसका भाई मंजीत आया और गुलदार को भगाया। इसके बाद गुलदार मंजीत के पीछे भागने लगा। उसने वहां से भागकर किसी तरह अपनी बचाई। खेतों पर काम कर रहे अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर गुलदार फिर से खेत में जा छिपा। खेत स्वामी ने कृष्ण सिंह को सीएससी में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मी विवेक कुमार आदि ने घायल का हालचाल जाना तथा मामले की जानकारी हासिल की। सीएचसी में उपचार के बाद कृष्ण कुमार को घर भेज दिया गया। वहीं, किसान गुरमुख सिंह, ललित कुमार, अतर सिंह, गोविंद सिंह, सतपाल सिंह आदि का कहना है की गुलदार ने गन्ने के खेतों में ठिकाना बना लिया है। इससे किसानों में भय व्याप्त है। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि गांव में शीघ्र ही पिंजरा लगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से किसान खेतों में समूह के रूप में ही जाएं। खेत में अंदर जाने से पहले थोड़ा शोर या तालियां बजाकर शोर करें तब काम शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।