{"_id":"69c6d698f239848eea09b84e","slug":"a-young-man-lying-on-the-railway-track-was-hit-by-a-train-and-died-bijnor-news-c-27-1-bij1029-175607-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। स्योहारा-धामपुर रेलवे लाइन पर शुक्रवार तड़के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस को स्योहारा-धामपुर रेलवे डाउन लाइन पर पोल संख्या 1449/6/8 के पास रनओवर की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पुनीत पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी ग्राम मुबारकपुर गढ़ी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार पुनीत शुक्रवार तड़के करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकला था।
घर से निकलते समय उसने अपनी मां को भी यही बताया था कि वह घूमने जा रहा है। बताया जा रहा है कि घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद पुनीत रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके कान में इयरफोन लगे हुए थे और उसने सिर पर कपड़ा बांध रखा था। बताया जाता है कि वह ट्रैक पर लेट गया, तभी गुजर रही ट्रेन के अगले हिस्से ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी सूचना ट्रेन चालक ने रेलवे स्टेशन स्योहारा को दी।
पुनीत अविवाहित था और मथुरा में कार्य करता था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शुरू कर दी है।
Trending Videos