सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young woman working at a brick kiln consumed poison and died.

Bijnor News: ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली युवती ने खाया जहर, जान गई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A young woman working at a brick kiln consumed poison and died.
विज्ञापन
नांगल सोती/नजीबाबाद। नांगल थाना क्षेत्र के गांव मायापुरी निवासी 18 वर्षीय युवती ने गृह क्लेश के चलते विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मायापुरी निवासी नंदराम परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर रहकर काम करता है। मंगलवार की सुबह नंदराम की 18 वर्षीय बेटी ने विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे एक निजी अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में बेटी के शव को पैतृक गांव मायापुरी ले आए। युवती की मौत की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, तभी अचानक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अमर सिंह राठौर ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र में हुई है। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजन युवती के शव को गांव लाए थे। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

थानाध्यक्ष नांगल ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed