{"_id":"6a31a2e172f3c93a4e0de1c8","slug":"four-children-were-attacked-by-dogs-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-182476-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुत्तों ने चार बच्चों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुत्तों ने चार बच्चों पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नजीबाबाद। आवारा कुत्ते घरों से निकलते ही मासूमों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोहल्ला मुगलूशाह में कुत्तों के झुंड ने तीन बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन कुत्ते टस से मस नहीं हुए। मोहल्लेवासियों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। तीन घंटे बाद स्टेशन चौराहे पर एक कुत्ते ने एक बालक पर हमला कर दिया। बालक का चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। कुत्तों के हमलों की बढ़ रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
मोहल्ला मुगलूशाह में तीन बच्चों पर कुत्तों के हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहजाद के पांच वर्षीय पुत्र मो. शहजान पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते बुरी तरह से बच्चे को नोंचने लगे। खीच-पुकार सुनकर लोग घरों से बाहर आए तो उन्होंने बच्चे को बचाया। इसके बाद भी एक बार फिर से कुत्ते ने बालक पर हमले का प्रयास किया। इसी मोहल्ले में ही कुत्तों ने सात वर्षीय बालक मो. आजम और नौ वर्षीय अब्दुल हादी पर भी हमला किया। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और कुत्तों को भगाया। तीनों बच्चों का अस्पताल में इलाज कराया गया।
लगभग 11 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे पर खानाबदोश परिवार के नौ वर्षीय बालक अर्जुन पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। कारोबारी पंकज सैन और आसपास के दुकानदारों ने बालक को कुत्ते से छुड़ाया। अर्जुन के चेहरे पर कुत्ते के काटने से गहरे जख्म हैं। उसकी आंख बाल-बाल बची। बालक को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। अन्य घायलों का भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। कुत्तों के बढ़ रहे हमलों से लोग भयभीत हैं। एक सप्ताह पहले फोटोग्राफर परवेज अहमद पर भी कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक अंकित कुमार ने बताया कि रोजाना कुत्तों के काटने के कई मरीज अस्पताल में टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पर पर्याप्त एंटीरेबीज वैक्सीन उपलब्ध हैं। पीड़ितों के लिए अस्पताल में सीरम व्यवस्था उपलब्ध है। चिकित्सक ने कुत्ते के काटने के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचकर उपचार करने की सलाह दी।