{"_id":"6a31a250563c5866e307c9aa","slug":"no-consensus-reached-on-new-traffic-plan-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-182467-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नए ट्रैफिक प्लान पर नहीं बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नए ट्रैफिक प्लान पर नहीं बनी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान पर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं हो सका। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन किया। यूनियन पदाधिकारियों ने चार रूट निर्धारित करने के प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां और सुझाव रखे।
मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि चार रूटों के बजाय रूटों की संख्या कम की जानी चाहिए। कुछ मार्गों पर सवारियां काफी कम मिलती हैं, जिससे उन रूटों पर चलने वाली ई-रिक्शा चालकों को पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाएगी। खासतौर पर काली माता मंदिर की तरफ से आने वाले मार्ग और कृष्णा कॉलेज वाले मार्ग पर सवारियां कम मिलती है। रिक्शा यूनियन ने यातायात पुलिस से पांच दिन का समय मांगा है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि वे चालकों के साथ विचार-विमर्श कर सुझाव देंगे, ताकि ऐसी व्यवस्था बन सके, जिससे शहर में जाम की समस्या भी कम हो और ई-रिक्शा चालकों की आजीविका भी प्रभावित न हो।
यातायात प्रभारी रवि नैन ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए ई-रिक्शा संचालन को निर्धारित रूटों पर लाना जरूरी है। यूनियन से सुझाव मिलने के बाद नए ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि अकेले बिजनौर शहर में करीब चार हजार ई-रिक्शा दौड़ रही है। ऐसे में सड़कों पर दबाव रहता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस शक्ति चौक से जजी चौक तक सड़क पर ई-रिक्शा संचालन पर पाबंदी लगाने के मूड में है। साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाने का खाका तैयार किया गया है कि तय रूट पर चलने वाली कोई ई-रिक्शा दूसरे रूट पर न चल सके।े