{"_id":"69c18f9ee43f9eef3b034573","slug":"accused-of-having-a-relationship-and-blackmailing-on-the-pretext-of-marriage-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175230-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मंगेतर को वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
पीड़िता के अनुसार, वह करीब आठ वर्ष पहले ट्यूशन पढ़ने जाती थी, जहां उसकी आरोपी युवक से पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने संपर्क में लिया और बालिग होने पर शादी करने का वादा किया। इस दौरान आरोपी ने कई बार अपने घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान युवक ने चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बनाता रहा।
जब युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, तो आरोपी ने विरोध शुरू कर दिया। आरोपी ने उसका वीडियो उसके मंगेतर के मोबाइल पर भेजकर धमकी भरे संदेश भी भेजे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos