सब्सक्राइब करें

Bijnor: नजीबाबाद के पुराने कटहरा बाजार में लगी भीषण आग, दो व्यापारियों का लाखों का कपड़ा जलकर राख

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 12 May 2026 04:53 PM IST
सार

नजीबाबाद में पुराने कटहरा बाजार में कपड़ा कारोबारी तरुण तागरा और अशोक सलूजा के प्रतिष्ठानों में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने संकरे बाजार में करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। 

विज्ञापन
Bijnor: A massive fire broke out in the old Kathara clothing market in Najibabad, lakhs of clothes burnt
दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद की घनी आबादी के बीच स्थित कपड़ों के कटहरा बाजार में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। दो प्रतिष्ठानों में आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

 
Trending Videos
Bijnor: A massive fire broke out in the old Kathara clothing market in Najibabad, lakhs of clothes burnt
आग बुझाती फायर ब्रिगेड। - फोटो : अमर उजाला
नगर के मुख्य चौक बाजार के निकट कपड़ों का पुराना कटहरा बाजार है। कटहरा बाजार में कपड़े की दर्जनों दुकानें हैं। मंगलवार तड़के कटहरा बाजार की एक दुकान से धुआं उठते देखकर लोगों ने दुकान स्वामी तरुण तागरा और दमकल विभाग को सूचना दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor: A massive fire broke out in the old Kathara clothing market in Najibabad, lakhs of clothes burnt
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सावित्री एंक्लेव निवासी कपड़ा कारोबारी तरुण तागरा और मजीदगंज निवासी अशोक सलूजा के कपड़ों के प्रतिष्ठानों में भीषण आग लगी थी। अग्निशमन विभाग ने बिजनौर और नगीना की दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए बुलाया।
 
Bijnor: A massive fire broke out in the old Kathara clothing market in Najibabad, lakhs of clothes burnt
ऊपरी मंजिल पर लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
कपड़ा कारोबारी तरुण तागरा के कपड़ों के निचले प्रतिष्ठान में लगी आग तेजी से तीन मंजिल तक बने गोदाम में पहुंच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सामने अशोक सलूजा के कपड़ों के प्रतिष्ठान को भी चपेट में ले लिया। भीषण आग लगने से कपड़ा कारोबारी के प्रतिष्ठा का शटर तक मुड़ गया। अग्निशमन विभाग की टीमों ने ऊपरी मंजिल की दीवार तोड़कर आग बुझाई। सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष राम प्यारे जैसवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

विज्ञापन
Bijnor: A massive fire broke out in the old Kathara clothing market in Najibabad, lakhs of clothes burnt
आग से जली दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने घटनास्थल पहुंचकर अग्निशमन विभाग और कारोबारियों से घटना के संबंध में जानकारी की और प्रशासन से संबंधित मामले में कारोबारी के हित में उचित कार्रवाई की मांग की। दोनों कपड़ा कारोबारियों का लाखों रुपये का कीमती कपड़ा जलकर राख हो गया। आग से प्रतिष्ठान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा।

ये भी देखें...
Bijnor: दो दुपट्टों का फंदा बनाकर दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, छोटे भाई से झगड़ा होने पर थी परेशान


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed