{"_id":"696a46d515cc2c1c7506f384","slug":"bijnor-the-worst-fog-of-the-season-visibility-was-zero-in-the-morning-know-how-the-weather-will-be-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सीजन का सबसे भयंकर कोहरा, सुबह दृष्यता रही शून्य, जान लें कैसा रहेगा अगले एक सप्ताह का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सीजन का सबसे भयंकर कोहरा, सुबह दृष्यता रही शून्य, जान लें कैसा रहेगा अगले एक सप्ताह का मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार
शुक्रवार सुबह कोहरा इतना भयंकर था कि थोड़ी दूरी का भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के साथ ही शीतलहर ने भी कंपकंपाया। राहगीरों को पूरे दिन परेशानी होती रही। गलन ने हाथ-पैरों को सुन्न कर दिया।
जलालाबाद में सुबह के समय फोरलेन से कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी में जनमानस ठिठुर गया। शुक्रवार को भी पूरे दिन लोगों की ठंड से कंपकंपी छूटती रही। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृष्यता शून्य रही। यह इस सीजन का सबसे भयंकर कोहरा रहा। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में अधिक परेशानी हुई। आगामी एक सप्ताह मौसम खराब रहने की संभावना है।
Trending Videos
शुक्रवार को सुबह घने कोहरे में ऐसा लगा मानों कोई धुएं का गुब्बार हो। इस दौरान सर्वाधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। सामने से आ रहे वाहन भी नजर नहीं आए। हॉर्न बजाकर और फॉग लाइट जलाते हुए लोग घने कोहरे में अपने गंतव्य की ओर निकले। वहीं, सर्दी अधिक होने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब दो बजे हल्की धूप निकल आई लेकिन शीतलहर के आगे धूप बेअसर रही। बुजुर्ग और बच्चे अधिक परेशान हुए। हाथ-पैर की उंगली सुन्न रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम सर्द रहेगा। तापमान में गिरावट होने से लोगों को अधिक सर्दी सताएगी।
ठंड अधिक होने से सिर और शरीर में हुआ दर्द
अधिक ठंड और शीतलहर का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ा। शुक्रवार को अधिक सर्दी होने से लोगों के सिर में दर्द होने की समस्या हुई। इसके अलावा हाथों, पैर के जोड़ों में भी दर्द की शिकायत हुई। इस समय थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। छोटे बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, बुजुर्गो में अस्थमा की समस्या में बढ़ोतरी हुई है। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. राजेश डाबरे ने कहा कि सर्दी से बचाव जरूरी है। बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहें। इस समय सर्दी में बाहर निकलने सेहत के लिए ठीक नहीं है।

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
10 जनवरी- 23.4- 4.2
11 जनवरी- 17.4- 5
12 जनवरी- 15.2- 4.5
13 जनवरी- 18.8- 3.5
14 जनवरी- 9.8- 5.5
15 जनवरी- 15.6- 4.4
16 जनवरी- 15.4- 3.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।