{"_id":"696a92b2b0aafe127303de8f","slug":"construction-of-six-underpasses-completed-on-bijnor-bypass-three-remaining-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-170140-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर बाईपास में छह अंडरपास का निर्माण पूरा, तीन बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर बाईपास में छह अंडरपास का निर्माण पूरा, तीन बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे के बिजनौर बाईपास में छह अंडर पास का निर्माण पूर कर लिया गया है जबकि तीन अंडर पास का निर्माण होना और बाकी है। नौ किलोमीटर लंबे इस बाईपास में अंडरपास और सड़क समेत 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। आने वाले छह महीनों में बाईपास का निर्माण शत प्रतिशत करने का दावा किया जा रहा है।
मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। निर्माण के पहले चरण में मेरठ से बहसूमा तक और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर और बिजनौर बाईपास का निर्माण चल रहा है। बिजनौर बाईपास बैराज रोड पर स्थित माउंट लिट्रा स्कूल से शुरू होकर नजीबाबाद मार्ग पर पेदा गांव के पास पहुंच रहा है।
नौ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन बाईपास में नौ अंडर पास प्रस्तावित थे। इनमें छह अंडर पास का काम पूरा कर लिया गया है। अब तीन और अंडर पास का निर्माण पूरा होना बाकी रह गया है। फिलहाल 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अगले साल जुलाई तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
पेदा के पास दूसरे बाईपास से जुड़ेगा मार्ग
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे का बिजनौर बाईपास नजीबाबाद मार्ग पर पेदा गांव के पास समाप्त हो रहा है। यहीं से नजीबाबाद और कोटद्वार के लिए सीधा फोरलेन चालू हो जाता है। इसके साथ ही इसी स्थान से पानीपत खटीमा नेशनल का बाईपास शुरू हुआ है। जोकि कोतवाली रोड पर वीकेआईटी के पास जाकर निकल रहा है। ऐसे में इन दोनों बाईपास और नजीबाबाद मार्ग को जोड़ने के लिए जिले का सबसे बड़ा जंक्शन बनाया जा रहा है।
बिजनौर बाईपास का निर्माण तेजी से चल रहा है। हालांकि मिट्टी नहीं मिलने के कारण दिक्कत जरूर आई थी। अब तक छह अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है। - आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
Trending Videos