सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cricket news

Bijnor News: सौरभ ने लगाया शतक, होली चाइल्ड की टीम ने जीता मैच

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
cricket news
विज्ञापन
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में मैच का आयोजन हुआ। मुकाबला ननौता की दिव्यम एकेडमी और शामली की होली चाइल्ड की टीम के बीच हुआ। सौरभ मलिक के शतक की बदौलत होली चाइल्ड की टीम ने मैच 75 रन से जीत लिया।
Trending Videos

पहले टॉस जीतकर होली चाइल्ड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में ऑल आउट होकर 275 रन का स्कोर खड़ा किया। सबसे अधिक रन खिलाड़ी सौरभ मलिक ने 65 गेंद पर 103 रन बनाए। इसमें 16 चौके और तीन छक्के रहे। उवेश ने 45 में 30 रन व चेतनपाल ने 33 में 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उत्कर्ष ने सात ओवर में 24 रन देकर दो विकेट व आयुष ने सात ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी दिव्यम ननौता की टीम ने 30 ओवर में ऑल आउट होकर 200 रन पर सिमटते हुए 75 रन से हार गई। आदित्य ने 39 में 53 व हर्ष ने 61 में 50 रन बनाए। गेंदबाजी में चेतनपाल में चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट व आरव चौधरी ने पांच ओवर में 21 रन देकर दो विकेट व देव ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सौरभ मलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed