{"_id":"69b1bb7e8ecb82d0c2016b30","slug":"crime-news-bijnor-news-c-26-1-sal1001-161182-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 20 लाख का साइबर फ्रॉड करने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 20 लाख का साइबर फ्रॉड करने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बैंक खाते के माध्यम से करीब 20 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने गांव कुडाना निवासी एक युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कोतवाली शामली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव कुडाना निवासी कुमारी शिवानी ने एक जुलाई 2024 को केनरा बैंक शाखा में आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर के आधार पर अपने नाम से बैंक खाता खुलवाया था।
आरोप है कि एक जुलाई 2024 से 27 मार्च 2025 के बीच इस खाते में कुल 20 लाख 93 हजार 116 रुपये जमा हुए, जबकि इसी अवधि में एटीएम के माध्यम से 20 लाख 82 हजार 546 रुपये निकाले गए। करीब नौ महीने के भीतर इतने बड़े लेनदेन को देखते हुए जब शिवानी से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
जांच में सामने आया कि खाते की प्रोफाइल में उसने स्वयं को छात्रा बताया था, जबकि किसी प्रकार का व्यवसाय दर्ज नहीं था। इसके अलावा खाते में पंजीकृत मोबाइल नंबर की आईडी त्रिनाथ हरिश्चंद्र निवासी मंगला जोड़ी, खोदरा (उड़ीसा) के नाम पर दर्ज मिली।
पुलिस के अनुसार, इस बैंक खाते के संबंध में दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से साइबर अपराध की पांच अलग-अलग शिकायतें भी दर्ज हैं। इससे स्पष्ट होता है कि उक्त बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध के लिए किया गया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos