{"_id":"69b259a15282d6aadc0c6a3a","slug":"video-bijnor-lawyers-protest-against-corruption-at-tehsil-demand-transfer-of-tehsildar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसीलदार को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसीलदार को हटाने की मांग
धामपुर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी तहसीलदार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तहसील के नायब तहसीलदार अपने निजी वाहनों पर रुतबा दिखाने के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए लाल-नीली बत्ती और हूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों के कार्यालय में बैठने का कोई निश्चित समय नहीं है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह, पदम सिंह, आलोक कुमार चौहान, उमा शंकर शर्मा, कमलवीर सिंह, जयवीर सिंह, परशुराम सिंह, अरविंद कुमार, अजय कुमार सैनी, पुष्पेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार और अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन के अनुसार 17 फरवरी 2026 से अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रखा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन क्रमिक रूप से जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।