सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   gas news

Bijnor News: 2200 से 2800 रुपये में बिक रहा व्यावसायिक गैस सिलिंडर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
gas news
विज्ञापन
शामली/कैराना/थानाभवन। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब जनपद में एलपीजी गैस की सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम होने से बाजार में कालाबाजारी शुरू हो गई है। जो व्यावसायिक गैस सिलेंडर पहले करीब 1900 रुपये में मिल जाता था, वह अब 2200 से लेकर 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है।
Trending Videos

सबसे ज्यादा परेशानी होटल, ढाबा और हलवाई का काम करने वाले लोगों को हो रही है। उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। कई संचालकों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपने होटल और ढाबे बंद करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n अधिक दाम देकर खरीद रहे सिलिंडर : मुजफ्फरनगर रोड पर होटल चलाने वाले राजू और शिवम का कहना है कि पिछले कई दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर आसानी से नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में उन्हें 2200 रुपये तक में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
वहीं कुलदीप और सन्नी ने बताया कि दिल्ली रोड से 2200 से 2500 रुपये तक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। यदि इसी तरह सिलिंडर की कमी बनी रही तो ढाबा बंद कर कोई दूसरा काम करना पड़ेगा।हलवाई और ढाबों पर लौट सकता है भट्ठियों का दौर
व्यावसायिक सिलिंडर की कमी का असर हलवाई की दुकानों, चाट की दुकानों और ढाबों पर साफ दिखाई देने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उन्हें पुराने समय की तरह लकड़ी या कोयले की भट्ठियां जलानी पड़ेंगी। कलस्यान चौपाल के सामने बिरयानी की दुकान चलाने वाले बिलाल अहमद ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है। घरेलू गैस का इस्तेमाल करने पर प्रशासन कार्रवाई करता है, इसलिए मजबूरी में दुकान पर भट्ठी लगाने का विचार कर रहे हैं।
तहसील के सामने छोले-भटूरे की दुकान चलाने वाले नरेश कुमार का कहना है कि फिलहाल पुराने सिलिंडर से काम चल रहा है, लेकिन यह भी जल्द खत्म हो जाएगा। यदि नया सिलिंडर नहीं मिला तो दुकान पर भट्ठी रखनी पड़ेगी। जोड़वा कुआं के पास समोसे और खस्ता बेचने वाले विशाल शर्मा ने बताया कि सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed