सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cyber Scammer Transfers Four Rupees Swindles 71000 rupees in 90 Seconds

'30 थाली पैक कर देना': ढाबे वाले को चार रुपये देकर 90 सेकंड में उड़ा लिए 71 हजार, आप रहें ऐसे सावधान

संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पांच मिनट के भीतर ही पीड़ित ने साइबर ठगी की शिकायत कर दी। आरोपी ने खुद को आर्मी वाला बताया था। साथ ही पांच दिनों तक रोजाना ऑर्डर बुक करने झांसा देकर तीस हजार रुपये का भुगतान एडवांस में करने की बात कही थी। 

Cyber Scammer Transfers Four Rupees Swindles 71000 rupees in 90 Seconds
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

खाना पैक कराकर भोजनालय स्वामी से ठगी का मामला सामने आया है। 30 थाली पैक कराकर भुगतान करने के बजाए 71 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। 90 सेकंड में ही भोजनालय स्वामी का खाता खाली कर दिया गया।

Trending Videos

बिजनौर में शास्त्री चौक के पास गजेंद्र कुमार का वैष्णो भोजनालय है। गजेंद्र के फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने 30 थाली और इतनी ही पानी की बोतल पैक करने का ऑर्डर बुक कराया। कुछ देर फिर से फोन करके खाना पैक होने के संबंध में जानकारी ली। इस पर गजेंद्र ने भुगतान करने के बाद ही खाने का ऑर्डर देने की बात कही। इसके बाद साइबर ठग ने उनका फोन पे का बार कोड लिया। फिर बोला कि इस पर भुगतान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर के जरिए करूंगा। कुछ ही सेकंड में दो-दो रुपये दो बार में भेज दिए। इसके बाद एक ओटीपी भेजकर हासिल कर लिया। गजेंद्र ने बताया कि डेढ़ मिनट में ही खाते से 71 हजार रुपये चले गए। रकम निकलने का मैसेज आते ही ठगी का अहसास हो गया। 

हालांकि, पांच मिनट के भीतर ही पीड़ित ने साइबर ठगी की शिकायत कर दी। आरोपी ने खुद को आर्मी वाला बताया था। साथ ही पांच दिनों तक रोजाना ऑर्डर बुक करने झांसा देकर तीस हजार रुपये का भुगतान एडवांस में करने की बात कही थी। भोजनालय स्वामी ने बताया कि खाते से पैसा तो गया ही बाद में पैक हुआ खाना भी फेंकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed