Bijnor: नशेड़ी युवक का खूनी हमला, रसोई के रमचे से दो महिलाओं को किया लहूलुहान, एक की मौत, दूसरी घायल
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सदा में नशे की हालत में युवक ने घर में घुसकर दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला किया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
विस्तार
जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सदा उर्फ कटिया मेमनपुर में एक नशेड़ी युवक ने पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह के घर में घुसकर उनकी 62 वर्षीय पत्नी रुक्मणी और 80 वर्षीय एक अन्य महिला उषा रानी रसोई के रमचे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलों उपचार के लिए धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं की हालत चिंताजनक मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 80 वर्षीय उषा रानी की मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल है।
इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने का प्रयास करने लग। तब इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Meerut: दुष्कर्म पीड़िता की मौत, परिजनों का हंगामा, गांव की सीमाएं सील, मीडिया और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
गांव के पूर्व प्रधान स्वतंत्रपाल सिंह ने बताया कि उनका चचेरा भाई कुलदीप सिंह गांव के पूर्व प्रधान हैं। उनकी 62 वर्षीय पत्नी रुक्मणी शुक्रवार दोपहर बाद करीब 5:00 बजे जब घर पर अकेली थी। तब इस दौरान उनके गांव निवासी शीशराम चौहान का पुत्र ऋषभ चौहान नशे की हालत में पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह के घर में घुस गया।
आरोपी की घर में घुसते ही आप युवक ऋषभ ने कुलदीप सिंह की पत्नी के साथ अचानक मारपीट शुरू कर दी। कुलदीप सिंह की पत्नी ने जैसे ही अपने बचाव में शोर मचाया तो पड़ोसी की 80 वर्षीय उषा पत्नी स्वर्गीय गोपाल ने कुलदीप सिंह के घर पहुंच कर रुक्मणी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन नशेड़ी नहीं माना।
नशेड़ी युवक ने रुक्मणी के साथ उषा के ऊपर भी रसोई के रमचे से वार करना शुरू कर दिया। जिसे दोनों महिलाएं लहू लुहान हो गई। बताया गया कि इस दौरान उषा रानी की एक आंख बाहर निकल गई। और दोनों जबड़े फ्रैक्चर हो गए। जैसे ही अन्य लोगों को घटा का पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी मकान की छत कूद कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए धामपुर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत को चिंताजनक मानते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों महिलाओं का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया । जहां शुक्रवार देर रात 80 वर्षीय उषा पत्नी स्वर्गीय गोपाल की मौत हो गई। रुक्मणी की हालत स्थिर बनी हुई है।
आरोपी पूर्व प्रधान के घर में पहले भी कर चुका चोरी
ग्राम प्रधान संध्या चौहान ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है। इससे पहले भी पहले भी आरोपी पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह के घर में घुसकर चोरी कर चुका है। हो सकता है कि वह अभी भी चोरी करने की नीयत से ही पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह के घर में घुसा हो। क्योंकि जैसे ही आरोपी ने रुक्मणी के कानों से सोने के कुंडल खींचने का प्रयास किया तो तभी रुक्मणी ने शोर मचा दिया। जिससे नशेड़ी ने रुक्मणी और बचाव के लिए पहुंची उषा पर हमला कर दिया।
आरोपी नशेड़ी गाजियाबाद में करता है प्राइवेट नौकरी
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नशेड़ी ऋषभ चौहान एक पुत्र का पिता है। गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। वह कुछ दिनों से गांव में ही रह रहा है। यदि गांव के लोग शोर सुनकर मौके पर न पहुंचते तो आरोपी हमला कर दोनों महिलाओं को मौके पर ही मौत के घाट उतार सकता था।
प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ होगी विधिक कार्रवाई -सीओ
पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि जैसे ही घटना का पता लगा तो वह पुलिस बल के साथ घटना स्तर पर पहुंचे मामले की तहकीकात की। इस मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी । पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
