{"_id":"69c18d40d3ed16dab60e37d5","slug":"enumerators-will-fill-in-house-census-data-on-the-spot-using-mobile-phones-bijnor-news-c-27-1-bij1007-175296-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रगणक मोबाइल से मौके पर भरेंगे मकान गणना के आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रगणक मोबाइल से मौके पर भरेंगे मकान गणना के आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
13 से 21 मई तक लोग खुद ऑनलाइन भर सकेंगे मकान गणना का डाटा
इसके बाद 20 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर ऑनलाइन भरेंगे सूचनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जल्द ही जनगणना के प्रथम चरण का आगाज होने वाला है। अप्रैल माह में कर्मचारियों (प्रगणकों) को ड्यूटी आवंटित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और मई माह में मकान गणना शुरू हो जाएगी। इसमें प्रगणकों को घर-घर जाकर अपने मोबाइल से ऑनलाइन डाटा फीड करना पड़ेगा। इससे पहले सात दिन तक नागरिक अपने मकान से संबंधित सूचनाएं स्वयं भी ऑनलाइन फीड कर सकेंगे। इसके बाद कर्मचारी मकान पर जाकर इस सूचना का सत्यापन करेंगे।
जनगणना में लगने वाले प्रगणकों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण हो चुका है। इसमें बताया गया है कि इस बार जनगणना ऑनलाइन होगी। प्रथम चरण यानी मकान गणना का कार्य 13 मई से शुरू होगा। 20 मई तक कोई भी व्यक्ति अपने घर के संबंध में सूचनाएं ऑनलाइन फीड कर सकता है। इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाएंगे और भरी गई सूचना का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों ने स्वयं डाटा नहीं भरा है उनकी सूचनाएं प्रगणक मौके पर ही अपने मोबाइल के जरिए भरेंगे। यह काम 20 जून तक पूरा होना है।
-- -
जितनी जगह खाना बन रहा, उतने ही परिवार
मकान गणना के दौरान कई तरह की सूचनाएं ऑनलाइन भरी जानी हैं। एक ही परिसर में रह रहे परिवार यदि अलग-अलग खाना बनाते हैं तो उनकी गणना अलग ही होगी। मकान में घर कैसा है?, मकान निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, खाना पकाने के लिए प्रयोग होने वाले ईंधन, मोबाइल, रेडियाे, टीवी, साइकिल, बाइक आदि की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा परिवार में पेयजल के स्रोत, प्रकाश के स्रोत, शौचालय की स्थिति, गंदे पानी की निकासी की स्थिति, इंटरनेट सुविधा की सूचना भी दर्ज होगी। साथ ही यह भी दर्ज किया जाएगा कि परिवार में मुख्य रूप से खाने में कौन से अनाज उपयोग किया जाता है।
Trending Videos