{"_id":"69693a19ab4f5dc0940575e6","slug":"gst-case-sambhal-sog-takes-away-three-people-including-advocate-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-169982-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी प्रकरण: अधिवक्ता सहित तीन लोगों को ले गई संभल एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी प्रकरण: अधिवक्ता सहित तीन लोगों को ले गई संभल एसओजी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। जीएसटी विभाग फर्जी फर्म बनाकर बोगस आईटीसी क्लेम करने के मामले में लगातार प्राथमिकी दर्ज करा रहा है। बुधवार को जीएसटी के एक मामले में संभल एसओजी नजीबाबाद के एक अधिवक्ता सहित तीन को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। सूत्रों की मानें तो जीएसटी चोरी और बोगस आईटीसी क्लेम के मामले में पूछताछ के लिए टीम ले गई है।
शासन द्वारा फर्जी फर्माें के माध्यम से करोड़ का कारोबार करने और सरकार को चूना लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। संभल एसओजी ने नजीबाबाद के कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बाद एक अधिवक्ता सहित तीन लोगों को अपने साथ ले गई है। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने संभल एसओजी के आने की जानकारी से अनभिज्ञता व्यक्त की। वहीं, बिजनौर में भी जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपये की बोगस आईटीसी क्लेम करने वाली 44 फर्जी फर्म चिह्नित की। इनमें से 27 फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है जबकि, 17 फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जीएसटी विभाग ने तहरीर सौंप दी है।
इन पांच फर्मों पर छह करोड़ बोगस आईटीसी क्लेम का मामला
जीएसटी विभाग ने नजीबाबाद में फर्जी तौर पर करोड़ों का कारोबार करने वाली फर्मों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें त्रिशूल इंटरप्राइजेज, आरबी ट्रेडर्स, शर्मा इंटरप्राइजेज, एसएस ट्रेडिंग कंपनी, अनमोल ट्रेडर्स आदि फर्में शामिल हैं। इन फर्माें पर करीब छह करोड़ की बोगस आईटीसी क्लेम करने का मामला है। जांच में फर्म के पते पर कोई नहीं मिला जबकि, कागजों में करोड़ों का कारोबार किया। डीसी जीएसटी शैलेंद्र कुमार ने संबंधित फर्माें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तहरीर पुलिस को सौंपने की जानकारी दी है।
इन थानों में भी दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी
जिले के ज्यादातर थानों में फर्जी फर्म बनाकर बोगस आईटीसी क्लेम करने के मामले दर्ज हो चुके हैं। बिजनौर, स्योहारा, मंडावर, धामपुर, शेरकोट, नजीबाबाद, नांगलसोती में जीएसटी प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। जबकि, अन्य थान क्षेत्र में संचालित फर्जी फर्म के खिलाफ भी तहरीर दी गई है।
जिले में जीएसटी प्रकरण को लेकर एसआईटी टीम गठित की गई थी। संभल एसओजी जीएसटी प्रकरण में पूछताछ के लिए नजीबाबाद के अधिवक्ता सहित तीन लोगों को अपने साथ ले गई है। बाेगस आईटीसी क्लेम करने में 27 फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है। 17 फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए तहरीर सौंप दी है।
....राजीव आर्थर, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), जीएसटी बिजनौर
Trending Videos