{"_id":"696a917b995589056e0273d8","slug":"helipads-will-be-built-at-tehsil-and-block-level-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-170125-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तहसील और ब्लॉक स्तर पर बनेंगे हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तहसील और ब्लॉक स्तर पर बनेंगे हेलीपैड
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। शासन ने जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर सरकारी हेलीपैड बनाने का फैसला लिया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए जमीन चिह्नित करने का काम शुरू किया है।
सरकार ने जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर सरकारी हेलीपैड बनाने का फैसला लिया है। हेलीपैड के लिए प्रशासन द्वारा 0.25 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग अपने-अपने कार्य क्षेत्र में क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण कराएगा। हेलीपैड निर्माण पर अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आएगी। लोक निर्माण खंड की नजीबाबाद इकाई नजीबाबाद, नगीना और धामपुर में तहसील और ब्लॉक के सरकारी हेलीपैड निर्माण कराएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार सारस्वत ने बताया कि प्रशासन को हेलीपैड के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है। तहसील और ब्लाक स्तर पर हेलीपैड ऐसे स्थान पर बनाए जाएंगे जहां पर हेलीकॉप्टरों के लैंडिंग और टेकऑफ की सुरक्षित व्यवस्था होगी। प्रशासन की ओर से ऐसे स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं जहां से आवागमन सुगमता से संभव हो और हेलीपैड के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध हो।
Trending Videos