{"_id":"69728164af69f52c18017aad","slug":"je-accused-of-taking-bribe-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-170659-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जेई पर रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जेई पर रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से बीस हजार रुपये लेने का आरोप अवर अभियंता पर लगा है। पालिकाध्यक्ष और सभासद ने घटनाक्रम की वीडियो बनाकर स्टिंग करने का दावा किया। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बताया गया कि पालिका सभासद रवि शंकर सैनी ने डूडा विभाग के जेई को अपने घर बुलाया। तय योजना के तहत पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने आवास योजना के लाभार्थी सुनील कुमार को बीस हजार रुपये की धनराशि देकर जेई को देने के लिए भेजा। जैसे ही जेई ने लाभार्थी से पैसे लिए। तो वहां पर पहले से ही पालिका सभासदों ने वीडियो बना ली।
पालिकाध्यक्ष का कहना है कि गरीबों से जुड़ी योजनाओं में इस तरह की अनियमित्ताएं बेहद चिंताजनक हैं। पिछले करीब एक वर्ष से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार समझाया भी गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। जिसके चलते स्टिंग करने की योजना बनाई। कहा कि मामले की जानकारी डीएम को दे दी गई है। उधर जेई माफी मांग कर पीछा छुड़वाने के प्रयास में लग रहा। उधर तहसीलदार धनराज कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने स्टिंग ऑपरेशन किए जाने के मामले को संज्ञान में लाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी जेई प्रदीप कुमार से प्रयास किए जाने के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।
Trending Videos