सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Players from Bijnor dominate the UP Weightlifting Championship

Bijnor News: यूपी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिजनौर के खिलाड़ियों का दबदबा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Players from Bijnor dominate the UP Weightlifting Championship
विज्ञापन
नहटौर। आठ से 14 जनवरी तक मोदीनगर में हुई उत्तर प्रदेश यूथ, जूनियर व सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिजनौर जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिजनौर के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में गांव गिलाड़ी निवासी हिमांशु चांग, फुलसंदा निवासी पर्व चौधरी और तुषार चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं, जूनियर वर्ग में गांव अफजलपुर निवासी सौगत चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि गांव मुदफरा निवासी सक्षम चौधरी ने कांस्य पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते बिजनौर जनपद ने टीम चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पर्व चौधरी ने रिकॉर्ड के साथ जूनियर व सीनियर वर्ग में स्नैच में 151 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 180 किलोग्राम वजन उठाकर बेस्ट लिफ्टर का खिताब भी जीता। कोच करन सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी तीन फरवरी से मोदीनगर में ही होने वाली नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed