सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preference given to storing Punjab rice in Bijnor warehouse, rice millers protest

Bijnor News: बिजनौर के गोदाम में पंजाब का चावल रखने को तरजीह, राइस मिलर्स ने जताया विरोध

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Preference given to storing Punjab rice in Bijnor warehouse, rice millers protest
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय खाद्य निगम के बिजनौर स्थित गोदाम में पंजाब के चावल को पहले तरजीह मिल रही है जबकि बिजनौर की राइस मिलों के ट्रक गोदाम पर माल उतरवाने की इंतजार में हैं। तीन दिनों बिजनौर के ट्रक खाली नहीं करवाए गए तो राइस मिल वालों ने विरोध जताना चालू कर दिया।
Trending Videos


बिजनौर राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इसमें कहा गया कि बिजनौर में 21 चावल मिलें क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की कुटाई करने के बाद चावल को भारतीय खाद्य निगम के गोदाम तक पहुंचाती है। ज्ञापन में कहा गया कि बिजनौर के वेयर हाउस पर पंजाब के चावल को उतारने में प्राथमिकता दी जा रही है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नदीम अहमद ने बताया कि पंजाब के पटियाला से चावल बिजनौर के वेयर हाऊस पर पहुंच रहा है। बुधवार को पंजाब से चावल भरकर पहुंचे छह ट्रकों से चावल उतारकर गोदाम में सुरक्षित रख लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी चार ट्रक पहुंचे, जिन्हें तुरंत ही खाली कर लिया गया। यानि 1100 क्विंटल चावल गोदाम में पंजाब का रख लिया गया है। बिजनौर की जनता राइस मिल की तीन गाड़ियां तीन दिनों से वेयर हाऊस पर खड़ी हैं, जिनके चावल को अभी तक नहीं उतारा गया है। बिजनौर की राइस मिलों के पास डेढ़ लाख क्विंटल चावल स्टॉक है। जिसका वेयर हाऊस में पहुंचना बेहद जरूरी है। अगर समय से चावल गोदाम तक नहीं पहुंचा तो खराब हो सकता है। एक महीने के बाद चावल की गुणवत्ता खराब हो जाती है। जिसे राइस मिल वालों का नुकसान होना तय है।
उधर खाद्य निगम के डिपो प्रबंधक दीप नंदन ने बताया कि शुक्रवार से बिजनौर की राइस मिलों का चावल भी उतरने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed