{"_id":"69c18a55614c02b10e0e5ba9","slug":"protest-against-the-action-of-the-food-department-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-175294-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, खाद्य विभाग की कार्रवाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, खाद्य विभाग की कार्रवाई का किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
कुट्टू के आटे के नाम पर खाद्य विभाग कर रहा कारोबारियों का शोषण
नजीबाबाद। व्यापारियों ने खाद्य विभाग द्वारा कुट्टू के आटे के नमूने के नाम पर व्यापारियों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खाद्य विभाग की कार्रवाई रुकवाने की मांग की।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल, नगर संरक्षक उमापति गर्ग, नगर अध्यक्ष कमल बंधु और नगर महामंत्री अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में अनेक कारोबारी तहसील पहुंचे। कारोबारियों ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को खाद्य विभाग द्वारा कुट्टू का मिलावटी आटा होने के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने पर रोष व्यक्त किया।
व्यापारियों का आरोप था कि हाल ही में कुट्टू का आटा खाने से बीमार होने की बात कहकर खाद्य विभाग के कर्मचारी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उन्हें जांच के लिए नमूने लेने के नाम पर प्रताड़ित कर रहे हैं। व्यापारियों ने खाद्य विभाग की कार्रवाई पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। एसडीएम ने कारोबारियों को संबंधित विभाग से संपर्क कर कार्रवाई रुकवाने का आश्वासन दिया।
तहसील पहुंचे कारोबारियों में सौरभ कुमार, सिकंदर, हरेंद्र सिंह, विनायक चतुर्वेदी, विशेष माहेश्वरी, मो़ शहजाद आदि शामिल रहे।
Trending Videos