{"_id":"69c57ac99a956b0ea00bda83","slug":"the-bulldozer-action-created-panic-among-those-who-had-purchased-the-plot-and-were-constructing-bijnor-news-c-27-1-bij1019-175465-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुलडोजर की कार्रवाई से प्लाॅट खरीदकर निर्माण करने वालों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुलडोजर की कार्रवाई से प्लाॅट खरीदकर निर्माण करने वालों में हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। नींदड़ू खास की बहुचर्चित 42 बीघा कृषि भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर से ध्वस्तीकरण को अंजाम देने के बाद से विवादित भूमि में प्लाट खरीदकर निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
धामपुर-दिल्लीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंथाई शेख-मनकुआ चौराहे पर सऊदी अरब के जद्दा शहर चले गए जफर जमील की खसरा संख्या 884 तथा 891 में 3.5 हेक्टेाअर कृषि भूमि है। उनकी मृत्यु के बाद पुत्र सऊद हाशमी ने 2014 में नींदड़ू खास निवासी चचेरे भाई माहिर जलील को उक्त भूमि का पावर ऑफ अटार्नी नियुक्त कर दिया। माहिर जलील ने 18 नवंबर 2017 को मैसर्स सुंदरपुर प्रापर्टीज गोल्डन टावर नई बस्ती बिजनौर के अनुज कुमार, सैदपुर-बास्टा के चमन कुमार तथा अपने भाई नासिर जलील के नाम भूमि का बैनामा कर दिया। प्रशासन ने 22 जुलाई 2018 को भूमि पर खरीदारों का कब्जा करा दिया। इस पर सऊद के अन्य चचेरे भाई अथर निशात ने आपत्ति उठाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। इसके बावजूद उक्त भूमि में कालोनी विकसित करने के लिए आरसीसी की सड़कें बनाकर तथा उनके किनारे बिजली के पोल खड़े कर प्लाटिंग की जाती रही।
अथर निशात ने बताया कि उनकी शिकायतों और प्रकरण के अदालत में जाने के बाद 25 मार्च को उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा के आदेश पर राजस्व विभाग एवं विनिमय क्षेत्र की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तथा अवैध रूप से निर्माण की गई दीवारों, आरसीसी की सड़कों और बिजली के खंभों को ध्वस्त कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में प्लाॅट खरीदकर बाउंड्री करने, आवास बनाने एवं प्रतिष्ठान शुरू करने वाले नींदड़ू खास, अंथाई शेख, मनकुआ और अजीतपुर दासी आदि कई गांवों के लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं अवैध निर्माण करने वाले लोगों को अपने नवनिर्मित आवास एवं प्रतिष्ठाानों पर कभी भी प्रशासन का बुलडोजर चलने का डर सताने लगा है।
Trending Videos