सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Chief Minister handed over a cheque of Rs 5 crore grant to entrepreneur Rana Priyankar.

Bijnor News: सीएम ने उद्यमी राणा प्रियंकर को सौंपा पांच करोड़ अनुदान राशि का चेक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister handed over a cheque of Rs 5 crore grant to entrepreneur Rana Priyankar.
लखनऊ में प्रियंकर राणा को 5 करोड़ का चेक देते प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्रोत खुद
विज्ञापन
धामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में निवेश प्रस्तावों पर उद्यमियों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। मंगलवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा के पुत्र राणा प्रियंकर सिंह को भी अपने क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने पर पांच करोड़ की अनुदान राशि का चेक सौंपा।
Trending Videos

जिला सहकारी बैंक के मंडल डायरेक्टर युवा उद्यमी राणा प्रियंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ में निवेश मित्र 3.0, उत्तर प्रदेश प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को निवेश प्रस्तावों हेतु भूमि आवंटन, लेटर्स ऑफ कम्फर्ट और पात्रता प्रमाण पत्रों के वितरण के साथ ही अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें पैतृक गांव ठाठजट में स्थापित वीवीआर नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड के लिए पांच करोड़ रुपये की अनुदान राशि का चेक सौंपा। कहा कि इस उद्योग से धामपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अशोक राणा, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, एसके देवरा, पंकज कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने मुख्यमंत्री के प्रयास की सराहना की। कहा कि सरकार की इस पॉलिसी से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed