{"_id":"69ceb83c9c9a275b3805be04","slug":"the-court-sent-the-talib-brothers-to-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-176030-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तालिब बंधुओं को अदालत ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तालिब बंधुओं को अदालत ने भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमला करने वाले तालिब बंधुओं को पुलिस ने चालान कर अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों भाइयों को जेल भेज दिया। उन पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा करने का आरोप है। वहीं सील तोड़कर आरा मशीन को अवैध तरीके से चलाने में तालिब की पत्नी के खिलाफ भी वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला भाटान निवासी तुषार मलिक की तहरीर पर बुधवार की शाम तालिब, खालिद, आबिद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। रात में तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। बता दें कि चांदपुर मार्ग स्थित तालिब बंधु की आरा मशीन सील लगी होने के बाद भी चल रही थी, जिसकी ड्रोन वीडियो बनवाने के बाद प्रशासन से शिकायत की गई। शिकायत पर बुधवार को एडीएम न्यायिक और वन विभाग की टीम आरा मशीन पर पहुंची।
कुछ देर के बाद ही भारतेंद्र सिंह भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। जांच टीम को फरवरी में लगाई गई सील तोड़कर आरा मशीन का संचालन होता मिला। तभी तालिब बंधुओं ने भारतेंद्र सिंह पर हमला किया था। उनके गनर से कार्बाइन छीनने और भारतेंद्र सिंह को गाड़ी से बाहर खींचने का भी प्रयास हुआ। भारतेंद्र सिंह बमुश्किल निकलकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे।
लखनऊ तक पहुंची हमले की गूंज : भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुकी है। सूत्रों ने दावा किया कि मामले में भारतेंद्र सिंह की ओर से सीएम योगी को भी अवगत कराया गया है। माना जा रहा है कि तालिब बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
Trending Videos