सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The fencing of Seva Samiti land was removed.

Bijnor News: सेवा समिति भूमि की तारबंदी हटी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The fencing of Seva Samiti land was removed.
विज्ञापन
स्योहारा। जुमरात बाजार स्थित विवादित सेवा समिति की भूमि पर प्रशासन द्वारा कराई गई तारबंदी दो माह बाद हटा दी गई, जिससे एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ लिया है। तारबंदी हटने के बाद भूमि की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Trending Videos

नगर के जुमरात बाजार में सेवा समिति की भूमि को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करीब दो माह पूर्व 24 जनवरी को प्रशासन ने इस भूमि को सरकारी संपत्ति मानते हुए उसकी तारबंदी कर नगर पालिका के संरक्षण में दे दिया था। लेकिन अब उक्त तारबंदी को हटा दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक तारबंदी हटाए जाने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि भूमि की वर्तमान स्थिति क्या है और इसका स्वामित्व किसके पास रहेगा। कुछ लोगों का कहना है कि प्रशासन की पहले की सख्ती के बाद अब इस तरह की ढील से अवैध कब्जों को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस भूमि को लेकर पहले भी आरोप लगे थे कि इसे कथित रूप से गलत तरीके से बैनामा कर बेचा गया। प्रशासन ने जांच के बाद इसे सार्वजनिक संपत्ति मानते हुए कार्रवाई की थी। ऐसे में तारबंदी हटने से पुराने विवाद फिर से उभरने लगे हैं। यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय सहित उच्च अधिकारियों तक को अवगत कराते हुए आरोप लगाया कि सेवा समिति की भूमि को अवैध तरीके से बैनामा कर बेच दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed