फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The roof of the house collapsed after the rain

Bijnor News: बारिश के बाद भरभरा कर गिरी मकान की छत

Thu, 30 Jul 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed after the rain
शेरकोट। दो दिन से हो रही बारिश के बाद एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। थाना क्षेत्र के ग्राम सादनगर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि रात वह अपने घेर में सो रहा था। पत्नी और बच्चे घर के बरामदे में सोए हुए थे। देर रात अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। तेज आवाज सुन परिवार के लोग घबरा गए और बाहर निकल आए। परिजनों ने कमरा खोलकर देखा तो छत का मलबा नीचे आ गिरा था। मलबे में दबकर कमरे में रखा सामान नष्ट हो गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान निजामुद्दीन ने बताया कि घटना की जानकारी हलका लेखपाल दे दी गई है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसीलदार धनराज कुमार का कहना है कि हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जल्दी की पीड़ित की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed