{"_id":"6a6a594b79263e3e8508ef7e","slug":"shivam-mayank-niharika-yashasvi-win-in-badminton-bijnor-news-c-27-1-bij1007-186259-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैडमिंटन में शिवम, मयंक, निहारिका, यशस्वी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैडमिंटन में शिवम, मयंक, निहारिका, यशस्वी विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। स्थानीय सीडी इंटर कॉलेज में विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित मध्य क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के खिलाड़ी छाए रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बुधवार को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के 19 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में सीडी इंटर कॉलेज के शिवम ने एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर के अंश को 15-5, 15-7 से हराया। 17 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में सीडी इंटर कॉलेज के ही दो छात्रों में जबरदस्त मुकाबला रहा। मयंक ने अक्षत को 15-12, 15-13 से हराया। 14 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में सीडी इंटर कॉलेज के वंशित ने राजकीय हाई स्कूल बिसाठ के अक्षत को 15-13, 15-9 को हराया।
14 वर्ष बालिका वर्ग में सीडी की निहारिका ने एसएनएसएम की दामिनी को 15-3 15-5 से जबकि 17 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल में एसएनएसएम की यशस्वी ने सीडी इंटर कॉलेज की अंशिका को 15-11, 15-12 से हराया। टेबल टेनिस में 17 वर्ष बालक वर्ग में सुरजीत ने बिसाठ के ओम कुमार को 11-2, 11-3, बालिका वर्ग में सीडी की प्राची ने राजकीय स्कूल बिसाठ की सोनाक्षी को 11-2, 11-2 हराया।
विज्ञापन
19 वर्ष बालक वर्ग में हर्ष, एवं बालिका वर्ग में अर्चना ने जबकि 14 वर्ष बालक वर्ग में कार्तिक एवं बालिका वर्ग में परिणीता ने जीत हासिल की। आयोजन में धर्मवीर सिंह, जितेंद्र मारवाड़ी, महेशपाल सिंह, नीरज कुमार, वासु, अंजना आदि का सहयोग रहा।ा