फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PM houses were built outside the body

Bijnor News: निकाय से बाहर बना दिए पीएम आवास

Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
PM houses were built outside the body
बिजनौर। झालू नगर पंचायत में 22 लाभार्थियों ने नियम विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निकाय से बाहर बना लिए। अब परियोजना अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को वसूली के आदेश जारी किए हैं। साथ ही संस्था को दिए नोटिस में स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को रानू चौधरी ने इससे संबंधित एक शिकायत पत्र भेजा था। इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायिक एवं तहसीलदार की कमेटी गठित की। जांच के बाद टीम ने 22 आवास नगर पंचायत सीमा क्षेत्र से बाहर बनाए जाने की पुष्टि की। इसकी निगरानी क्रिएटिव कॉन्सॉर्टियम संस्था द्वारा की जा रही थी। ऐसे में नियम विरुद्ध आवास निर्माण होने पर जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी वंदना कुशवाहा ने वसूली नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बता दें कि योजना के तहत एक लाभार्थी को ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं, जिसके चलते अब इनसे 55 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। संस्था की ओर से लाभार्थियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अगर संस्था लाभार्थियों से वसूली नहीं कर पाती है तो संस्था के भुगतान में से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने सीमा क्षेत्र से बाहर बनाए आवास : मिली जानकारी के अनुसार, भूरी, अफसर अली, नईमा, सलीमा, मोहम्मद याकूब, खुशनुदा, मुन्नानाथ, इमराना खातून, मोईमा, खातून, यासमीन, मोमिना, राहत बानो, शमीमा, फईम, इकबाल अहमद, हुकम सिंह, अरुण कुमार, राहुल कुमार, चेतन, राजेंद्र, भूरा शर्मा ने नगर निकाय सीमा क्षेत्र से बाहर आवास बनाए। संस्था की ओर से इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed